तहसील घाटमपुर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
दिनांक 08.09.2025 को तहसील परिसर घाटमपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्रांति को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) तथा क्षेत्राधिकारी (एसीपी) द्वारा वृक्षारोपण किया गया। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में सहयोग करें।वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पौधों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर तहसील परिसर के कर्मचारियों सहित पुलिस विभाग और स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक कल्याणपुर कानपुर मे कल
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
एमएसएमई विकास पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
11 सितम्बर को कानपुर आएंगे एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे, जनसुनवाई कर योजनाओं की करेंगे समीक्षा, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं उत्पीड़न संबंधी मामलों की भी होगी समीक्षा
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय, बुखार सर्वेक्षण व निरोधात्मक गतिविधियां तेज, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, फॉगिंग एवं सोर्स रिडक्शन के साथ ओआरएस व क्लोरीन टैबलेट का वितरण
नहर में बहता प्लास्टिक रोकेगा ‘ट्रैश बूम’, बिल्हौर देहात ने पेश किया कचरा प्रबंधन का मॉडल, दो माह में नहर से निकाला 8 टन से अधिक प्लास्टिक, पांच विकास खंडों का 40 टन प्लास्टिक अपशिष्ट भी पहुंचा मैनेजमेंट यूनिट 