पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा रावतपुर क्षेत्र में बारावफात पर्व पर जुलूस का जायजा लिया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
थाना रावतपुर क्षेत्रान्तर्गत आयोजित बारावफात पर्व के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस का निरीक्षण पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि जुलूस शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो। प्रशासन द्वारा पूर्व से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिसके फलस्वरूप जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। क्षेत्र में शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द का वातावरण बना रहा। जुलूस शांतिपूर्ण एवं नियंत्रित रूप से चल रहा है। पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क एवं तैनात रहे इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर उपस्थित रहें।

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के लायर्स क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने अजय अग्निहोत्री एडवोकेट
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक कल्याणपुर कानपुर मे कल
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
एमएसएमई विकास पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
11 सितम्बर को कानपुर आएंगे एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे, जनसुनवाई कर योजनाओं की करेंगे समीक्षा, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं उत्पीड़न संबंधी मामलों की भी होगी समीक्षा
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय, बुखार सर्वेक्षण व निरोधात्मक गतिविधियां तेज, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, फॉगिंग एवं सोर्स रिडक्शन के साथ ओआरएस व क्लोरीन टैबलेट का वितरण 