महिला महाविद्यालय किदवई नगर में नवनिर्मित कक्षा निर्माण हेतु भूमि पूजन, विधायक निधि से होगा नई कक्षा का निर्माण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर की संरक्षिका कुमकुम स्वरूप के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में किदवई नगर दक्षिण क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक महेश त्रिवेदी के सौजन्य से विधायक निधि द्वारा प्रस्तावित नवनिर्मित कक्षा के निर्माण हेतु भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ । इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव इंजीनियर गौरवेद्र स्वरूप जी की पत्नी एवं महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति की सदस्या श्रीमती अनंता स्वरूप जी, विधायक महेश त्रिवेदी जी, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अंजू चौधरी जी ने अपने कर कमलों से विधिवत पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण से शिक्षण व्यवस्था और अधिक सुद्रण होगी।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अंजू चौधरी ने महाविद्यालय की संरक्षिका डॉक्टर अनंता स्वरूप एवं विधायक महेश त्रिवेदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कक्ष शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और शैक्षिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना
नवरात्रि से पहले दुरुस्त हों शहर की सड़कें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सांसद
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई, 20 एमएलडी सीईटीपी परियोजना के कार्य समय से पूरे करने के निर्देश, पाइपलाइन-मैनहोल पर दो दिन में मांगी संयुक्त रिपोर्ट
नगर निगम कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगें, वार्ता के लिए समय देने की मांग 