लाखन आर्मी ने मनाया विमुक्ति एवं विजय दिवस
लाखन आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रदीप रावत पासी ने अपने संगठन के साथियों के साथ मिलकर पासी समाज को आजादी मिलने पर विमुक्ति एवं विजय दिवस का आयोजन किया प्रदीप रावत पासी ने बताया 1871 में अंग्रेजों के जमाने में जरायम पेसा कानून लागू किया गया था जिसमें पासी समाज के हर व्यक्ति की रोज निगरानी होती थी और पुलिस प्रतिदिन घर आकर जांच करती थी कि अमुक व्यक्ति घर में है कि नहीं बापू मसुरिया दीन के अथक प्रयास से 31 अगस्त 1952 को पासी समाज को इस काले कानून से आजादी मिली बापू मसूरिया दीन उस समय इलाहाबाद के फूलपुर से सांसद थे उस समय पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे। बापू मसुरिया दीन सांसद ने देश की सरकार को मजबूर कर दिया कि यह काला कानून वापस लिया जाए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उस कानून को अभिलंब समाप्त कर दिया। उस दिन को याद करते हुए आज यशोदा नगर के जिला अध्यक्ष प्रदीप रावत पासी के आवास पर विजय दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुयश रावत पासी उपाध्यक्ष विनीत पासी जिला महामंत्री गुड्डन पासी महासचिव जगदीश पासी संगठन मंत्री सुमन पासी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शिव कान्ती जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नानकारी फीडर पर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े गए, एफआईआर दर्ज
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, दिलाई जाएगी एकता की शपथ
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी, एस डी एम सदर, द्वारा रात्रिकालीन निर्माण कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी 