शिवालय पार्क में बदलेगा बुद्धा पार्क
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा जोन-6, कल्याणपुर स्थित बुद्धा पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने पार्क के विकास कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में दिशा–निर्देश प्रदान किए। नगर निगम कानपुर द्वारा बुद्धा पार्क को परिवर्तित कर “शिवालय पार्क” के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। यह पार्क प्रयागराज के शिवालय पार्क की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसमें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप (प्रोटोटाइप) स्थापित किए जाएंगे।नगरवासियों को एक ही स्थान पर सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर प्राप्त हो सके एवं उनके धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी भी दी जा सके।
शिवालय पार्क परिसर में ही “हैप्पीनेस पार्क” विकसित किया जाएगा। यह पार्क विशेष रूप से कानपुर शहर की हैप्पीनेस इंडेक्स में प्राप्त पहचान को प्रदर्शित करने हेतु बनाया जाएगा। इसमें नागरिकों, विशेषकर *बच्चों एवं युवाओं के लिए मनोरंजन एवं शैक्षिक गतिविधियों को सम्मिलित किया जाएगा। बच्चों के लिए विविध प्रकार की अम्यूज़मेंट एक्टिविटीज। एक अत्याधुनिक चिल्ड्रेन पार्क।आगंतुकों हेतु कैफ़े। मनोरंजन हेतु आकर्षक वॉटर बॉल झील। नगरवासियों को धार्मिक–सांस्कृतिक अनुभव के साथ-साथ मनोरंजन एवं आधुनिक सुविधाएँ प्रदान करना है। पार्क के माध्यम से नागरिकों को आध्यात्मिक शिक्षा, सांस्कृतिक जानकारी एवं मनोरंजन एक ही स्थल पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह पार्क न केवल कानपुर शहर की सुंदरता एवं पहचान को बढ़ाएगा, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी शहर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। नगर निगम कानपुर का संकल्प है कि इस परियोजना के माध्यम से कानपुर शहर को एक अनूठा धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन केंद्र के रूप में स्थापित किया जाए।

पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका
हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ संभाजन, PDA सम्मेलन एवं जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश 