सजेती पुलिस की बड़ी सफलता – फर्जी पुलिसकर्मी समेत दो गिरफ्तार, असलहा-कारतूस बरामद
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
अपराध और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सजेती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सजेती पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए अभियुक्तों में आजाद सिंह उर्फ मानसिंह (27 वर्ष) निवासी घाटमपुर और फाल्कन मौसिन (21 वर्ष) निवासी ग्राम डोहेर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में 03 अदद फर्जी पुलिस वर्दी, पुलिस पैराशूट बैज, वर्क गज़री (प्रत्यय पत्र), दो बेल्ट, मोबाइल, लैपटॉप, पीली पट्टीदार स्टार, 05,370 रुपये नकद, वी-कैम, बैरेट कैप, प्रतीक चिन्ह लोगा यूपी पुलिस, एयर पिस्टल, होल्स्टर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सजेती में मुकदमा संख्या 297/25 धारा 205, 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है और कानपुर नगर पुलिस के इस अभियान की सराहना की है।

कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना
नवरात्रि से पहले दुरुस्त हों शहर की सड़कें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सांसद
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई, 20 एमएलडी सीईटीपी परियोजना के कार्य समय से पूरे करने के निर्देश, पाइपलाइन-मैनहोल पर दो दिन में मांगी संयुक्त रिपोर्ट
नगर निगम कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगें, वार्ता के लिए समय देने की मांग 