अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आज अधीनस्थ कृषि सेवा संघ कानपुर नगर के तत्वावधान में प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय कानपुर नगर के माध्यम से कलेक्ट्रेट परिसर में ए डी एम को सौंपा गया । कृषि विभाग के समस्त तकनीकी कर्मचारी विगत कई माह से भारत सरकार की योजना डिजिटल क्रॉप सर्वे एग्री स्टेट के अतिरिक्त कार्य को लेकर रोज़ प्रकट कर रहे हैं क्योंकि कृषि विभाग के कार्मिकों के पास पहले से ही विभिन्न योजनाओं पीएम किसान फैमिली आईडी फार्मर्स रजिस्ट्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड नमामि गंगे कृषि यंत्रीकरण समय अनुसार बीज वितरण कार्य एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन सहित सरकार द्वारा कृषकों के हित में संचालित योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है इसके उपरांत भी डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य मुख्य सचिव महोदय उत्तर प्रदेश द्वारा डीसीएस का संपूर्ण कार्य प्राइवेट सर्वे के साथ कृषि विभाग के कार्मिकों द्वारा कराए जाने की बात कही गई एवं कृषि विभाग के तकनीकी कार्मिकों को अनावश्यक रूप से लगाया गया है इसके विरोध में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ उमाशंकर द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी व डॉक्टर आलोक यादव मंडल मंत्री के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संघ कार्यकारिणी के मंत्री श्री संतोष सचान उपाध्यक्ष अनुराग शुक्ला अनिल कुमार एवं राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुनील सिंह सहित रणधीर सिंह अजीत सिंह चौहान, राहुल कुमार, श्यामलाल, अजय सागर धीरेंद्र कुमार श्रीमती शिवानी, प्राची, शिव सिंह रामनरेश आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना
नवरात्रि से पहले दुरुस्त हों शहर की सड़कें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सांसद
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई, 20 एमएलडी सीईटीपी परियोजना के कार्य समय से पूरे करने के निर्देश, पाइपलाइन-मैनहोल पर दो दिन में मांगी संयुक्त रिपोर्ट
नगर निगम कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगें, वार्ता के लिए समय देने की मांग 