डीएवी कॉलेज में नवप्रवेशी छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
डी.ए.वी. महाविद्यालय में स्नातक कला संकाय के प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी छात्रों के लिए सोमवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप दीक्षित, निदेशक उत्कर्ष एकेडमी ने छात्रों को सही लक्ष्य निर्धारित कर सतत प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत और सही दिशा में प्रयास आवश्यक हैं।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित ने छात्रों से कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवनभर उपयोगी होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की सुविधाओं और विभिन्न विभागों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रो. विनोद कुमार पाण्डेय ने नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत किया। संचालन डॉ. अमित द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी अध्यापकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सबितुर प्रकाश गंगवार सहित विभिन्न संकायों के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 