दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
ककवन (कानपुर): उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ककवन पुलिस ने दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
20 अगस्त 2025 को ग्राम हीरा निवादा में श्रीकृष्ण की छठी कार्यक्रम के दौरान 13 वर्षीय दलित किशोरी शौच के लिए खेत गई थी। उसी समय गांव के दीप उर्फ उपेंद्र, रवि उर्फ इंद्र, भोला यादव और अर्चुन यादव ने किशोरी का अपहरण कर मुंह बंद कर लिया और धमकाकर दुष्कर्म किया। घटना की सूचना किशोरी के पिता ने पुलिस को दी। इस पर थाना ककवन में मुकदमा संख्या 102/2025 धारा 70(2)/351(3) बीएनएस, 5G/6 पास्को एक्ट व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज कर चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
सहायक पुलिस आयुक्त बिधनू के नेतृत्व में थाना प्रभारी मुन्ना लाल व उनकी टीम ने 22 अगस्त की रात को रेलवे क्रॉसिंग के पास से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार कानपुर देहात भेज दिया गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में भयमुक्त वातावरण बन सके।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 