बिधनू क्षेत्र के गांवों में लगे स्वास्थ्य शिविर, 98 मरीजों का उपचार, डेंगू-मलेरिया की सभी जांचे नेगेटिव
कानपुर नगर, संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बिधनू ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधनू की आर.आर.टी. टीम ने ग्राम सभा भैरमपुर मजरा पंचपुरवा और दढ़िया गांव में शिविर लगाया।
ग्राम प्रधान जगदेव प्रसाद की मौजूदगी में हुए शिविर में 98 मरीजों का इलाज किया गया। 66 लोगों की मलेरिया और डेंगू की जांच आर.डी.टी. किट से की गई, सभी रिपोर्ट नेगेटिव आईं। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। लोगों को मच्छरदानी का प्रयोग करने, शरीर ढककर रखने, प्राकृतिक रिपेलेंट लगाने, आसपास सफाई रखने और खुले जलपात्रों को नियमित रूप से खाली कर सुखाने की सलाह दी गई।
इसी दौरान ग्राम बकौली में पंचायत राज विभाग की ओर से नालियों और जलभराव वाले स्थलों पर एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया।
ग्राम रुस्तमपुर में डॉ. नीरज सचान के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां 80 मरीजों का इलाज किया गया और 65 लोगों की मलेरिया-डेंगू जांच की गई, सभी रिपोर्ट नेगेटिव रहीं। ग्राम सचिव ने गांव में साफ-सफाई कराई और जलभराव पर दवा का छिड़काव करवाया। शिविरों के दौरान ग्रामीणों को साफ-सफाई और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर जागरूक भी किया गया।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 