21वां श्री श्याम महोत्सव आज
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
श्री श्याम जी सखा मंडल (पंजी.), कानपुर द्वारा 21वां श्री श्याम महोत्सव 24 अगस्त 2025, रविवार को होटल द ब्रिज (नजदीक जरीब चौकी, जी.टी. रोड) में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे बाबा की अखंड ज्योत प्रज्वलन से होगा। इसके बाद बाबा का छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और भजनों की अमृत वर्षा होगी। महोत्सव में पहली बार कानपुर में पर्यावरण के अनुकूल स्वर्ण रथ पर श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार सजाया जाएगा। जयपुर के कुशल कारीगरों द्वारा 10 दिनों में तैयार किए गए इस दरबार में लकड़ी, फाइबर, शुद्ध सोना, चांदी, बांस और कपड़े का प्रयोग किया गया है। दरबार को सजाने के लिए 30 कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। विशेष रूप से न्यूज़ीलैंड और कोलकाता से मंगाए गए फूलों से बाबा का श्रृंगार किया जाएगा। महोत्सव में श्याम प्रभु के तीनों दिव्य स्वरूप एक साथ दर्शनीय होंगे – लीलाधर घोड़े पर विराजमान, दिव्य विग्रह और कृष्ण रूप की झांकी। साथ ही श्री राम दरबार और शिव परिवार के भी दर्शन होंगे। महोत्सव के भव्य प्रसारण की व्यवस्था की गई है ताकि भक्त पूरे भारतवर्ष से बाबा के दर्शन कर सकें।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 