कानपुर जनपद में 26 खाद की दुकानों पर छापेमारी, उर्वरकों के नमूने लिए गए
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद में खाद वितरण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में उप कृषि निदेशक के नेतृत्व में उर्वरक निरीक्षकों द्वारा विभिन्न उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 26 दुकानों का निरीक्षण किया गया और वहां से उर्वरकों के नमूने एकत्र किए गए।
निरीक्षण के दौरान डा० आर०एस० वर्मा, उप कृषि निदेशक ने 08 स्थानों पर छापेमारी कर 05 नमूने लिए।
अमर सिंह, जिला कृषि अधिकारी ने 07 जगहों पर छापेमारी कर 03 नमूने लिए।
सलीमुद्दीन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने 06 स्थानों पर छापेमारी की, जबकि
राकेश कुमार प्रभाकर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता ने 05 जगहों पर छापेमारी की।
उप कृषि निदेशक, कानपुर नगर ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका
हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ संभाजन, PDA सम्मेलन एवं जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश 