“जनपद के 500 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक कर FOSTAC प्रशिक्षण प्रदान”
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद के स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक कर प्रशिक्षित कराने हेतु FOSTAC ट्रेनिंग
कैम्प का आयोजन किया गया।
यह प्रशिक्षण नेशनल एसोसियेशन फॉर स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (NASVI), नेस्ले इंडिया तथा एफएसडीए के सहयोग से 18 से 22 अगस्त 2025 तक यात्री निवास, किदवई नगर में आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को साफ-सफाई, हाइजीन और खाद्य पदार्थों के उचित रख-रखाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रत्येक प्रशिक्षु को निःशुल्क फूड सेफ्टी किट (एप्रन, हेड कवर, मास्क आदि) भी वितरित की गई।
प्रशिक्षण विवरण:
18.08.2025 : 2 बैच × 50 = 100
19.08.2025 : 2 बैच × 50 = 100
20.08.2025 : 2 बैच × 50 = 100
21.08.2025 : 2 बैच × 50 = 100
22.08.2025 : 2 बैच × 50 = 100
कुल प्रशिक्षित स्ट्रीट फूड वेंडर्स = 500
सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। वेंडर्स ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 