विश्व स्तनपान सप्ताह पर चंद्रकांता हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, डॉक्टरों ने बताया मां के दूध के महत्व को, नर्सिंग स्टाफ को किया गया सम्मानित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भारतीय बाल रोग अकादमी द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर दिनांक 3 अगस्त 2025 को चंद्रकांता हॉस्पिटल, सिविल लाइंस में स्तनपान पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वैभव नाथ भल्ला, डॉ. एल.के. निगम, डॉ. सविता रस्तोगी एवं डॉ. अमितेश यादव ने किया।
डॉ. एल.के. निगम ने कहा कि प्रकृति ने हर मां को अपने शिशु के लिए दूध दिया है ताकि वह अपने शिशु को पोषण दे सके। मां के दूध में मौजूद सभी आवश्यक तत्व, तापक्रम और गुणवत्ता शिशु को रोगों से बचाने के साथ-साथ उसके मस्तिष्क के विकास में भी सहायक होते हैं। डॉ. वैभव नाथ भल्ला ने बताया कि यदि नवजात शिशु को पहले छह महीने तक केवल मां का दूध दिया जाए तो हर वर्ष सैकड़ों बच्चों का जीवन बचाया जा सकता है। इससे लाखों अन्य शिशुओं के स्वास्थ्य में भी उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है। डॉ. योगेश टंडन ने मां के दूध को अनमोल और निशुल्क अमृत” बताया जो शुद्ध, ताज़ा और पूर्ण रूप से सुरक्षित होता है। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती। डॉ. सविता रस्तोगी ने कहा कि स्तनपान शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। स्तनपान करने वाली माताएं भी कई बीमारियों से सुरक्षित रहती हैं। डॉ. अमितेश यादव ने इस वर्ष की थीम पर प्रकाश डालते हुए स्तनपान से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में विभिन्न अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया। उत्कृष्ट योगदान देने वाले नर्सिंग स्टाफ को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. धीरेन्द्र कुमार और संदीप रोहतगी भी मौजूद रहे।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन अकबरपुर में होगा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
रिश्ते में न पड़े गांठ, विवाह से पहले मिलेगा संवाद का मंत्र, डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में किया ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र का शुभारंभ
समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई
अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र 