ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अंदर-19 में अमन चौहान का चयन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जूनियर चयन समिति द्वारा ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत अमन चौहान का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में किया गया है। यह टीम 21 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया में तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलेगी। अमन चौहान उत्तर प्रदेश टीम के लिए वीमेंस नॉकआउट ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। वे दाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज हैं और इस समय अरविंद सोलंकी से क्रिकेट अकादमी, कानपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पहले आदर्श सिंह भी इसी एसोसिएशन से अंडर-19 भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
चयन पर केसीए अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर एवं सचिव कौशल कुमार सिंह ने बधाई देते हुए अमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को हिंदी भवन अकबरपुर में होगा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम
रिश्ते में न पड़े गांठ, विवाह से पहले मिलेगा संवाद का मंत्र, डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में किया ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र का शुभारंभ
समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई
अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र 