उन्नाव नवाबगंज में देश का पहला एआई बेस्ड यूनिवर्सिटी कैंपस:
उन्नाव नवाबगंज में देश का पहला एआई बेस्ड यूनिवर्सिटी कैंपस:
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का शुभारंभ, औद्योगिक मंत्री गुप्ता और सांसद संधू भी रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव के नवाबगंज में देश के पहले एआई बेस्ड यूनिवर्सिटी कैंपस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद सतपाल सिंह संधू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उन्नाव से सांसद साक्षी महराज के साथ-साथ जनपद के सदर विधायक पंकज गुप्ता भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला सफीपुर विधायक बाबा लाल दिवाकर जी बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटिहार मोहन विधानसभा से विधायक बृजेश रावत व भाजपा के जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी शामिल हुए। यह विश्वविद्यालय परिसर अपनी तरह का पहला है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर आधारित है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का यह नया परिसर शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से छात्रों को आधुनिक तकनीक और एआई आधारित शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस परिसर के निर्माण से उन्नाव क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्नाव से जिला संवाददाता पंडित शशिकांत की रिपोर्ट

उन्नाव में भक्ति का संगम: मौनी बाबा आश्रम में श्री रुद्र महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकली
नायब तहसीलदार व एसएचओ ने किया डीसीए कैम्प का उद्घाटन
अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षा सह सृजन युवा शक्ति सेमिनार आयोजन किया गया
मझगावा सेवक की माटी बोल उठी, आजु मान बढ़ाय दीहिस, द्विवेदी खंडान के लइका ने, मेहनत से मुकाम पाय लीहिस
उन्नाव जिले के टाउन एरिया शुक्लागंज में LPG सिलेंडर ब्लास्ट, महिला की मौत, ऑफिस जाने के लिए लंच तैयार कर रही थी, घर में दरारें आईं
उन्नाव जिले की पहली आदर्श गौशाला व्यवस्थाएं देख प्रशंसा करते नहीं थके लोग 