ढाई सौ ग्राम चोरी के सोने सहित अरूप गोस्वामी को कलेक्टर गंज पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल ने बताया कि नयागंज स्थित लक्ष्मी मार्केट के व्यापारी अनुप सामंता की दुकान से उन्हीं के यहां कार्यरत कारीगर अरूप गोस्वामी 8 जुलाई की रात को 250 सोना लेकर भाग गया था, जिसकी सूचना आल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन को प्राप्त होने पर उसी दिन थाना कलेक्टरगंज एफ आई आर दर्ज कराई गई, एडीसीपी अंजली विश्वकर्मा , ए सीपी आशुतोष सिंह एवं थाना प्रभारी ललित कुमार ने तुरंत पूरी घटना को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई की और घटना की सूचना मिलने के 72 घंटे के अंदर चोर को पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी किया गया सारा माल बरामद कर लिया।
पुलिस द्वारा व्यापारिक हित में की गई इस त्वरित कार्यवाही को लेकर 72 घंटे में चोर को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सहित पूरी टीम को आज आल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया चैयरमेन किशोर सक्सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल सुरेश गुप्ता अर्पित सिंह अनुराग दुबे अनीता सोनी जया गुप्ता राकेश वर्मा अनीता सोनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 