जुलूस में हजारों की संख्या में अकीदतमन रहे मौजूद हुसैनियों ने अलम ज़री को चूमकर मांगी दुआ
कानपुर के शहर के बीचोबीच ऐतिहासिक पटकापुर नवाब साहब हाते से अलम ज़री का निकाला गया जुलूस,,
अंजुमन रिज़विया द्वारा अलम ज़री का जुलूस निकाला गया जो शिवाले से उठकर अंधी बुढ़िया का चौराहा, राम नारायण बाजार की गलियों से होता हुआ नवाब साहब के हाते में स्थित महल इमाम बारगाह में जाकर जुलूस का समापन हुआ!ये वो जुलूस है जो नवाबों के दौर से उठाया जा रहा है जब ये जुलूस निकाला जाता है तो पूरे कानपुर शहर को पता चल जाता है आज मोहर्रम की पहली तारीख हो गई वहीं जुलूस के दौरान दूर दराज से आए उलेमाओं ने शिरकत कर सोजखानी कर इमाम हुसैन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया हुसैनी वही है जो हक की बात करे और मजलूमों की मदद करे जो दहशतगर्द होते है वो कभी हुसैनी नहीं हो सकते हज़रत इमाम हुसैन ने इंसानियत के लिए अपनी जान तक को कुर्बान कर दिया था उनकी कुर्बानी की मिसाल आज तक दी जाती है,,
इमाम हुसैन का पैगाम था कि जुल्म के खिलाफ आवाज को बुलंद करो और जालिम के सामने कभी भी सर ना झुकाओ दूसरी तरफ रिजबिया अंजुमन ने नौहा खानी कर सीना ज़नी कीजुलूस के अंत में अजादारों ने देश मे अमन चैन की दुआ कीइस मौके पर नवाब मुमताज़, इब्ने हसन ज़ैदी, राशिद अली जैदी, सदाकत हुसैन रिजवी, आमिर अब्बास ,फरहत हुसैन रिजवी, वसी हसन, अली हैदर, नवाब हुसैन, परवेज़ ज़ैदी, रियासत नवाब, डॉ ज़ुल्फ़िक़ार अली,नावेद, महताब, मुन्ना, एहसान, रिज़वान, आदि मुख्य रूप से शामिल हुए!

राष्ट्रीय सनातन सेवा आरएसएस में नई नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गौ मोर्चा)
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन सीज़/चालान
हम्माद मजीद की चमक, शम्सी पैराडाइज की दमदार जीत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, किसानों में उत्साह,तिलहन मेले में वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया 