जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएमडैश बोर्ड से जुड़ी योजनाओं की हुई समीक्षा
कानपुर नगर, आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। यह समीक्षा 27 जून, 2025 तक पोर्टल पर दर्ज अद्यतन जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें जनसेवा और विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई।बैठक में माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, लोक निर्माण विभाग, एमडीएम समेत कई विभागों के कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे 30 जून तक अपने-अपने विषयों से संबंधित समस्त सूचनाओं को गुणवत्तापूर्वक पोर्टल पर फीड करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जून माह की रैंकिंग में किसी विभाग का प्रदर्शन अपेक्षा से कम पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सहायक श्रम आयुक्त राम लखन पटेल के विरुद्ध विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वन विभाग के डीएफओ की बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब करने को कहा गया।जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी 15 दिनों के भीतर सभी विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान यह देखा जाए कि किन योजनाओं में कितने लाभार्थियों को लाभ मिलना चाहिए, वर्तमान में कितने आवेदन लंबित हैं और सभी पात्र लाभार्थियों के आवेदन शीघ्र स्वीकृत किए जाएं।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 