ड्यूटी जाते समय अज्ञात वाहन से घायल फैक्टरी कर्मी की इलाज के दौरान मौत
हमीरपुर। भरुआ सुमेरपुर स्थित फैक्टरी जाते समय अज्ञात वाहन से घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के पारा रैपुरा निवासी लल्लूराम (58) कस्बे की उद्योग नगरी में एक फैक्टरी में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। गत पांच जून को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह साइकिल से फैक्टरी जा रहा था।तभी हाईवे पर इसको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर भाग निकला था। इसको कस्बे की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार को इसने दम तोड़ दिया। देर रात इसका शव गांव लाया गया। शव के आते ही आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी कुसुम, पुत्र रजनीश व रविकांत को रोता बिलखता छोड़ गया है। शनिवार को इसका गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट