सुमेरपुर कस्बे में बनेंगे पांच जगह स्पीड ब्रेकर, हुई वार्ता
हमीरपुर। व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा उद्योग बंधु की बैठक में कस्बे के अंदर हो रही दुर्घटनाओं को मद्देनजर रखकर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग रंग लाई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी ने व्यापार मंडल अध्यक्ष से शनिवार को मुलाकात करके स्पीड ब्रेकर बनाने वाले स्थानों की सूची तैयार की है। उन्होंने व्यापार मंडल अध्यक्ष को जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए आश्वस्त किया है। गत माह हुई व्यापार बंधु की बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे 34 में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की थी। शनिवार को एन एच आई के पेट्रोलिंग अफसर संतोष चौधरी ने व्यापार मंडल अध्यक्ष से मुलाकात करके कस्बे के अंदर बनने वाले स्पीड ब्रेकरो के स्थान मांगे व्यापार मंडल अध्यक्ष ने नवीन गल्ला मंडी के सामने, सब्जी मंडी चौराहा, नगर पंचायत कार्यालय के सामने, पशु बाजार चौराहा, ब्लॉक कार्यालय के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की सूची सौंपी है। हाइवे के अधिकारी ने जल्द स्पीड बनाने के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष को आश्वस्त किया है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 