यमुना नदी में नहाने गए किशोर की मौत, पांच साथियों की बची जान
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। नदी नहाने गए एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं उसके साथ नहाने गए अन्य पांच साथियों की जान बच गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जनपद जालौन के थाना कालपी के देवकली गांव निवासी 14 वर्षीय सचिन पुत्र प्रेमचंद्र निषाद ने बीते 21 अप्रैल को थाना सजेती के अनैसीपुर गांव निवासी अपनी बुआ विनीता की शादी में पूरे परिवार के साथ गया था। शादी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 23 अप्रैल को वह लोग कानपुर जाने की तैयारी में थे। तभी उनका बेटा सचिन शादी में आए अन्य रिश्तेदारों के बच्चों के साथ यमुना नदी में नहाने चला गया। जहां वह गहरे पानी में समा गया और उसकी मृत्यु हो गई। साथी बच्चों ने जब घटना की जानकारी दी तो स्वजन मौके पर पहुंचे और तलाश के बाद नदी से सचिन का शव बरामद किया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 