नारामऊ के पास कट होने की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए एक टीम भेज कर वहां बने कट को तत्काल बंद करा दिया
कानपुर नगर, 16 अप्रैल, 2025 जिलाधिकारी के निर्देश पर आज जनपद में 6 लेन जीटी रोड पर नारामऊ के पास कट होने की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए एक टीम भेज कर वहां बने कट को तत्काल बंद करा दिया गया है l जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से यह पता चला कि जनपद में नारामऊ के पास कट होने की वजह से कई दुर्घटनाएं हुई , जिसमें कई लोग हताहत हो चुके हैं। इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए आज ही सहायक पुलिस आयुक्त( यातायात) आकांक्षा पांडेय और अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड, लो. नि. वि. अनूप मिश्रा को मौके पर भेज कर उक्त कट को आगामी तीन माह के लिए बंद कर दिया गया हैl अभी यह कार्रवाई तात्कालिक रूप से की गई है, जबकि इन समस्याओं के निराकरण हेतु दीर्घकालिक उपाय किए जाने पर मंथन किया जा रहा है| शीघ्र ही, जनपद के सभी 20 ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे|

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 