पार्षद का क्षेत्रीय लोगों ने किया स्वागत। जताया आभार पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा कराए जा रहे कार्यों की हो रही प्रशंसा
वार्ड 65 नौबस्ता पश्चिम के पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा क्लीन वार्ड ग्रीन वार्ड मुहिम के तहत आज ताज नगर पेट्रोल लाइन पर काठ के पुल से लक्ष्मी हब गोदाम तक आरसीसी नाली के निर्माण कार्य का भूमि पूजन क्षेत्र के वरिष्ठजनों के द्वारा किया गया। इस मौके पर पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि वार्ड 65 के सम्पूर्ण विकास कराने के लिए वह दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में उनके आह्वाहन पर आज बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पूजन में सम्मिलित होकर उन्हें अहसास करा दिया है कि विकास की बयार वार्ड 65 में बह रही है। क्षेत्रीय निवासियों ने पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा चलाई जा रही यह मुहिम काफी सराहनीय है। तथा दो दशकों से अधूरे पड़े कार्य के शुभारम्भ से दो दशकों की समस्या का खात्मा हो गया। पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा स्वच्छ वार्ड स्वस्थ वार्ड बनाने की दिशा में नगर निगम के द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है। पार्षद श्री शर्मा ने कहा कि नाली समस्या के चलते आम जनमानस को पिछले दो दशकों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मुख्य रूप से भूमिपूजन में वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज पांडे सुनील भदौरिया चेतन अमित तिवारी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 