एक देश एक चुनाव “के समर्थन मे देश व प्रदेश की गल्ला मंडियो मे देशव्यापी अभियान की घोषणा हुई
कानपुर, देश की राष्ट्रपति,समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व चुनाव आयोग को एक देश एक चुनाव के समर्थन मे समर्थन पत्र इ मेल किये जायेंगे व जागरूकता रैलिया और पोस्टकार्ड भेजो अभियान के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे
आज नौबस्ता ग़ल्ला मंडी मे करते हुए भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान मे राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व मे* नौबस्ता ग़ल्ला के व्यापारियो के साथ एक देश एक चुनाव के समर्थन मे देश व प्रदेश की गल्ला मंडियो मे देशव्यापी अभियान की घोषणा हुई |
तय हुआ और घोषणा हुई कि देश की राष्ट्रपति,समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व चुनाव आयोग को एक देश एक चुनाव के समर्थन मे समर्थन पत्र इ मेल किये जायेंगे व जागरूकता रैलिया और पोस्टकार्ड भेजो अभियान के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे|प्रदेश व देश के गल्ला मंडियो मे चर्चा करने के उपरांत बैठक मे भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि देश मे लोकसभा, विधानसभा, नगर निगम व पंचायत के चुनाव व बीच मे उपचुनाव होने से देश की लगभग 16000 ग़ल्ला मंडियो मे आधे से आधिक ग़ल्ला मंडियो का अधिग्रहण हो जाता है!प्रमुख रूप से भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री गोपाल शुक्ला, विजय किशोर गुप्ता,शिव कुमार गुप्ता,आनंद मिश्र, अर्जित गुप्ता,अजय गुप्ता,कार्तिकेय गुप्ता,गोपाल वर्मा,आशीष गुप्ता,अनीश शुक्ला, राम गुप्ता, संतोष ओमर, संदीप जायसवाल, शिव प्रसाद जायसवाल,विनोद गुप्ता, आशुतोष गुप्ता,महेश गुप्ता, संजय जायसवाल,शिवम् वर्मा आदि थे |

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 