मातृ शक्तियो ने किया पूजन। पेयजल समस्या का हुआ समाधान
बर्रा वार्ड 77 के पार्षद अखिलेश बाजपेई के द्वारा क्लीन वार्ड ग्रीन वार्ड मुहिम के तहत बर्रा केवी टू क्षेत्र में विगत वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की प्रक्रिया में नया समरसेबल कार्य प्रारंभ का पूजन मातृ शक्तियो के द्वारा किया गया।इस मौके पर पार्षद अखिलेश बाजपेई ने बताया कि वार्ड 77 के सम्पूर्ण विकास कराने के लिए वह दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। पार्षद अखिलेश बाजपेई ने कहा कि मातृ शक्ति के बिना कोई कार्य सम्पूर्ण नहीं हो सकता। आज क्षेत्र की मातृ शक्तियो ने अपना सहयोग एवं आशीर्वाद देते हुए नए समरसेबल कार्य का विधि विधान से पूजन किया। क्षेत्रीय शशी लता ने बताया कि पानी बिन सब सून की स्थिति क्षेत्र में काफी समय से थी। किंतु पार्षद अखिलेश बाजपेई के अथक प्रयास से सैकड़ों लोगों को पेयजल उपलब्ध करा पार्षद श्री बाजपेई ने साबित कर दिया कि घूरे के दिन भी कभी बहुरते है। महिलाओं ने पूजन के बाद पार्षद अखिलेश को आशीर्वाद देते हुए कहा कि लाखों लाख में ऐसा सपूत जन्म लेते है। जो समाज के दर्द को अपना दर्द समझते है। इस मौके पर मुख्य रूप से सुमिता अरोड़ा शशि लता आशा नीलम दुबे विमला मंजू लता नारायणी त्रिपाठी रिंकी सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 