सड़क टूटी होने के कारण हो रही हैं तमाम बड़ी -बड़ी घटनाएं गोंडा प्रशासन मौन
गोण्डा गोण्डा से उतरौला को जाने वाले संपर्क मार्ग की हालात इतना बदसे बत्तर है कि सड़क पर चलना हो रहा है मुश्किल* आए दिन तमाम बड़ी घटनाएं होती रहती हैं बताते चले कि साइकिल, मोटरसाइकिल,कार, जीप और बस ट्रको का चल पाना असम्भव जैसा लग रहा है।
वर्तमान सरकार में सांसद विधायक व सम्मानित जनपद की आवाम को ध्यानाकर्षण कराना है कि आऐ दिन बड़ी बड़ी दुर्घटनाएं घट रही हैं तमाम लोग सड़क टूटी होने के कारण दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं तथा कुछ अपनी जान तक गंवा चुके हैं । एडवोकेट नंद किशोर वर्मा के मुताबिक बीते कुछ दिनों में राजकुमार वर्मा प्रधान जी के इकलौते जवान बेटे संतोष कुमार वर्मा की मौत हो चुकी है । बताते चले की गोंडा से उतरौला के बीच में प्रत्येक दिन लोगों के हाथ पैर टूटने की घटनाएं घटित होती रहती हैं। शिक्षा प्राप्त कर रहे स्कूली बच्चों के आवागमन में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गोंडा जिले के किसी भी नेता सांसद विधायक व विभागीय अधिकारियों की नजर इन टूटे हुए सड़कों पर नहीं पड़ रही है।
*नन्द किशोर वर्मा टैक्स एडवोकेट* पूर्व सदस्य जिला पंचायत गोंडा, अध्यक्ष छत्रपति शाहूजी महाराज संस्थान-जिला गोंडा द्वारा शासन प्रशासन से मांग किया जा रहा कि यदि तत्काल सड़क की मरम्मत नहीं करायी गई तो जनता सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी तथा उन्हीं के द्वारा यह भी बताया गया कि यदि सड़क का निर्माण सही समय पर नहीं कराया तो हमारे संगठन के समस्त लोग आन्दोलन के लिए तैयार बैठे
हुए हैं ।आगे होने वाले किसी भी जन-धन की हानि की समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की ही होगी।
राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज

गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
कुतुबगंज बाजार वासियों द्वारा स्थानीय प्रशासन से जलभराव व टूटे हुए रोड की समस्या से निजात पाने का लगाया गुहार
पथरीली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) ने GNM प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. ललिता मौर्य को किया सम्मानित
ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना शिविर का आयोजन किया गया
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न 