कुतुबगंज बाजार वासियों द्वारा स्थानीय प्रशासन से जलभराव व टूटे हुए रोड की समस्या से निजात पाने का लगाया गुहार
उपदेश टाइम्स
जनपद गोंडा के मुजेहना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत *पूरे तेंदुआ के कुतुबगंज बाजार* के मुख्य मार्ग के चौराहे से सरकारी स्कूल व रामचरन पुरवा होते हुए गड़रही को जाने वाले रास्ते पर जो कि कुतुबगंज बाजार चौराहे के समीप ही काफी दूर तक रास्ता टूटा हुआ है तथा रोड पर पानी भरा हुआ है जिससे आने जाने वाले राहगीरों व स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है आए दिन दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है इस रोड को लेकर कुतुबगंज बाजार वासियों द्वारा मीडिया के माध्यम से सरकार तक अपनी बातें पहुंचाने का प्रयास किया गया है जिससे कि सरकार द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जाए जिससे जलभराव व टूटे हुए रोड की समस्या का निदान हो सके।
अब देखना यह है कि स्थानीय प्रशासन इसको संज्ञान में लेकर समस्या का निवारण करवाते हैं या नहीं। उसी कड़ी में बाजार वासियों द्वारा अपने क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी जी व गोंडा के सांसद मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह जी व जिला अधिकारी गोंडा व लोकनिर्माण विभाग गोंडा व यूपी के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से भी मीडिया के माध्यम से गुहार लगाया गया है कि इस रोड को संज्ञान में लिया जाए
और अति शीघ्र ही जलभराव व टूटे हुए रोड की समस्या से निजात दिलाया जाए ।
*राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज गोंडा*

पथरीली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
सम्राट अशोक महान फाउंडेशन (उ.प्र.) ने GNM प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. ललिता मौर्य को किया सम्मानित
ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना शिविर का आयोजन किया गया
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
परसपुर स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के “पसका संगम मेला” का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जनपद गोण्डा में धान क्रय वर्ष 2025-26 का हुआ शुभारंभ, किसानों को उचित मूल्य दिलाने और पारदर्शी क्रय व्यवस्था सुनिश्चित कराने का उद्देश्य-जिलाधिकारी 