हमीरपुर सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हमीरपुर विधानसभा के समग्र विकास के लिए की विस्तृत चर्चा
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। हमीरपुर सदर के विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में विधायक ने क्षेत्र की जनता की प्रमुख समस्याओं एवं विकास योजनाओं को रखते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें प्रस्तुत की।
विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने प्रदेश सरकार से विशेष अनुरोध करते हुए कुम्हार और शिल्पकार जातियों के समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत कराने की मांग की, ताकि इन समुदायों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसके अलावा, विधायक ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया जिसमे हमीरपुर विधानसभा में प्रस्तावित नए विकासखंड सिलोसर के निर्माण की स्वीकृति, जिससे क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौदहा कस्बे में एक अत्याधुनिक बस स्टैंड के निर्माण की मांग। बेतवा नदी पर नया सेतु ग्राम बेरी से ग्राम कुपड़ा के मध्य बेतवा नदी पर दीघा सेतु हेतु पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक सेतु का निर्माण। कस्बा कुरा में स्थित राजकीय गल्ला मंडी का पुनर्निर्माण कर व्यापारियों और किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना। सुमेरपुर के ग्राम टोला एवं ग्राम कैथी के जर्जर मार्गों का पुनर्निर्माण, जिससे ग्रामीणों को सुचारू यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके। विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया कि उपरोक्त विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए ताकि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को इनसे लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार इन महत्वपूर्ण विषयों पर शीघ्र निर्णय लेकर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 