कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार की विशेष रिपोर्ट
फर्रुखाबाद में कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वहीं, दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. दुर्घटना फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में पकड़िया गांव की है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को अनिकेश निवासी भाऊपुर चौरासी अपने साथी समरदीप निवासी कुतलूपुर के साथ बाइक से अमृतपुर से गैस सिलेंडर लेकर घर लौट रहा था. वह कपड़ियां गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बेकाबू कार से सीधी भिड़ंत हो गई. दुर्घटना के बाद दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. बाइक चला रहे युवक अनिकेश की मौत हो गई. वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
लोहिया अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने बताया कि दो लोग लाए गए थे. दोनों का उपचार किया गया, जिसमें एक की मृत्यु हो गई है. दूसरे का उपचार जारी है. वहीं पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 