इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राज बहादुर धूरिया उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व मनोज कुमार महामंत्री और ध्रुव प्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष मनोनीत किये गये
फरुखाबाद – पत्रकारों अधिवक्ताओं व समाजसेवियों के हित के लिए संघर्षरत संगठन इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा राज बहादुर धुरिया को उत्तर प्रदेश प्रांत का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुने जाने के बाद राजबहादुर धुरिया ने फर्रुखाबाद जनपद में एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया और ध्रुव प्रकाश मिश्रा को प्रांतीय उपाध्यक्ष व मनोज कुमार यादव को महासचिव के पद पर मनोनीत किया। ध्रुव प्रकाश मिश्रा व मनोज कुमार यादव की इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब में मनोनयन की खबर जैसे ही फर्रुखाबाद जनपद के पत्रकारों अधिवक्ताओं व समाज सेवियों के बीच पहुंची लोगों में उत्साह का संचार हो गया । फर्रुखाबाद जनपद के पत्रकारों ने ध्रुव प्रकाश मिश्रा व मनोज कुमार का फूल मालाओ से स्वागत किया । ध्रुव प्रकाश मिश्रा व मनोज कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब पत्रकारों के हित के लिए संकल्पित एक संगठन है जो पत्रकारों के हितों के लिए बराबर संघर्ष कर रहा है। फर्रुखाबाद के कमालगंज व सिंगी रामपुर में सैकड़ो पत्रकारों ने इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण की।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 