सुमेरपुर की इस्पात फैक्ट्री में धमाका, आधा दर्जन मजदूर झुलसे
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। औद्योगिक नगरी भरुआ सुमेरपुर की एक इस्पात फैक्ट्री की 40 टन क्षमता की स्क्रैप गलाने की भट्ठी में विस्फोट होने से आधा दर्जन के आसपास मजदूर झुलस गए हैं। जिसमें गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को कानपुर और मामूली रूप से झुलसे मजदूरों का फैक्ट्री के अंदर ही गुपचुप तरीके से उपचार कराया जा रहा है। फैक्ट्री प्रबंधन घटना को दबाने में लगा है।
भरुआ सुमेरपुर कस्बे में एक इस्पात फैक्ट्री में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे के आसपास स्क्रैप गलाते समय तेज विस्फोट होने से अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। इससे बड़े एरिया में खौलता हुआ स्क्रैप फैल गया। जिसकी चपेट में आकर कम से कम छह से अधिक मजदूर बुरी तरफ से झुलस गए हैं। हादसे की वजह से आनन-फानन में फैक्ट्री के सभी गेट बंद कर दिए गए। मामले को दबाने में प्रबंधन जुट गया। विस्फोट 40 टन की क्षमता की भट्ठी में हुआ है। जिसमें स्क्रैप गलाया जा रहा था और पूरी भट्ठी मुंह तक भरी थी। बुरी तरह से झुलसे मजदूरों में कुछ को कानपुर रेफर किया गया और कुछ मजदूरों का इलाज फैक्ट्री के अस्पताल में किया जा रहा है। प्रबंधन में एक मजदूर के झुलसने और इलाज के लिए कानपुर भेजे जाने की बात कहीं है। मजदूर की पहचान को भी छिपाया जा रहा है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 