पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर युवक ने लगाई फांसी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
सीढ़ी इटारा निवासी आशा देवी पुत्री बाबू साहू ने अपनी बेटी की शादी सन 2015 में ग्राम छीतेपुर भौंती प्रतापपुर थाना सचेंडी कानपुर नगर के मनीष से की थी किन्तु शादी के कुछ दिनों बाद से ही आशा मनीष से लड़ाई झगड़ा करने लगी तथा वह अपने मामा सुनील, अनिल, बाबूजी, रविन्द धर्मेन्द्र पुत्रगण राम प्रसाद निवासी ग्राम जुगराज धाना सचेण्डी कानपुर नगर के यहां चली गयी थी मनीष के पिता ने बताया की आशा अपने मामा के यहां रहकर मेरे व मनीष तथा परिवार के खिलाफ फर्जी दहेज का मुकदमा लिखा दिया था। मेरी बहू आशा व उपरोक्त उसके मामा आये दिन मेरे पुत्र मनीष को फोन पर व घर पर आकर मारपीट गाली गलौज किया करते थे दिनांक 09/1/25 को शाम समय लगभग 6 बजे मनीष यह कह कर गया था कि वह जुगराज पुर रहा है आशा के मामा ने बुलाया है वापस आने के बाद मुझको मनीष ने बताया कि आशा के मामा ने उसे बहुत गाली गलोज व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है मेरा पुत्र उसी समय से बहुत परेशान हो गया तथा कमरे में जाकर उसने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पूर्व उसने सुसाइड नोट भी लिखा है जो पुलिस के पास है जिसमे रविन्द्र, सुनील, अनिल, बाबूजी, धर्मेन्द्र व विकास शर्मा द्वारा परेशान तथा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की बात है मृतक की मां कृष्णा देवी ने संबंधित थाने में सुनील पुत्र राम प्रसाद अनिल पुत्र राम प्रसाद बाबूजी पुत्र राम प्रसाद रविंद्र राम प्रसाद धर्मेंद्र पुत्र राम प्रसाद विकास शर्मा अज्ञात व आशा देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता कृष्णा देवी का कहना है की पुलिस ने सिर्फ एक व्यक्ति को जेल भेजा है बकाया सभी गांव के आसपास ही घूम रहे हैं कृष्णा देवी का कहना है कि पुलिस अन्य अभियुक्तों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
हमारा अखबार इस कथन की पुष्टि नहीं करता।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 