श्री मंगला गौरी समिति द्वारा मंत्रो उच्चारण के साथ सामूहिक विवाह में 17 जोड़े़ दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़
फर्रुखाबाद। श्री मंगला गौरी सेवा समिति द्वारा श्री गुरुगांव देवी मंदिर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 17 जोड़े़ दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. मिथलेश अग्रवाल ने वर-वधुओं को सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को दहेज के रुप में गृह उपयोगी सभी सामान दिया गया। श्री मंगला गौरी सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में आचार्य शिव नारायण तिवारी द्वारा समस्त वैवाहिक संस्कार सम्पन्न कराये गये। अंजलि संग सौरभ, चित्रा संग सुरेश।
नीरू संग चक्रवाल, गौरी संग विपिन, फूलमती संग अनिल, दीपमाला संग विकास, रोशनी संग बबलू, मुस्कान संग उपेन्द्र, बंदना संग यशांत, रानी संग शिवा, काजल संग अमित, चांदनी संग राहुल, अन्नू संग शिवम, अंजली संग रिषभ, अल्का संग अरुण, मुस्कान संग विकास, प्रियंका संग विकास का पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह का अद्भुत नजारा उस समय देखने को मिला 17 दूल्हे सामूहिक रुप से घोड़ों पर सवार होकर बैंड बाजों के साथ अपनी-अपनी दुल्हनियों ब्याहने चले। गाजे-बाजे के साथ निकली सामूहिक विवाह की यात्रा अद्भुत रही।
दोस्तों ने बैंड बाजों पर जमकर नृत्य किया। सामूहिक विवाह देखने के लिए मुख्य बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। श्री गुरुगांव देवी मंदिर पहुंचने पर बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। सामूहिक रुप से जोड़ों ने एक दूसरे को बरमाला पहनाई। मंडप के नीचे सामूहिक विवाह वेद मंत्रों उच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। समिति के पदाधिकारियों के लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। दूल्हों को दहेज में अलमारी, बैड़, बर्तन, डेसिंग टेवल, रजाई-गद्दा, गैस-सिलेण्डर एवं वधुओं के श्रंगार का सभी सामान भेंट स्वरुप प्रदान किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अनूप चौरसिया, कार्यक्रम संयोजक अनूप गुप्ता, सचिव अरविन्द गुप्ता, गोपाल कश्यप, कोषाध्यक्ष, नवनीत कनौजिया विरष्ठ उपाध्यक्ष, सरंक्षक मंडल के सदस्य मुन्नालाल वाष्णेय, उपाध्यक्ष अंकित कुमार गुप्ता, लकी कश्यप, सह सचिव संजय सक्सेना, सह कोषाध्यक्ष सचिन यादव, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सोनी गुप्ता, मीडिया प्रभारी गौरव तिवारी सीपू, विधिक सलाहकार गोकुलेश सक्सेना एडवोकेट, सह मीडिया प्रभारी सर्वेश, संगठन मंत्री अभिषेक, अमन गुप्ता, पंकज गुप्ता, मनू गुप्ता, प्रदीप बाबू।
विजेन्द्र श्रीवास्तव मंत्री, लोकेश सक्सेना, अरुण त्रिवेदी, बबलू राठौर, सुनील गुप्ता आदि ने व्यवस्था ने सहयोग किया। श्री मंगला गौरी सेवा समिति इससे पूर्व भी कई कार्यक्रम आयोजित करा चुकी है। नवीन पद्धति के अनुसार जयमाल के लिए विशेष स्टेज सजायी गई। लोगों ने कहा कि समिति का यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। इससे उन गरीब लोगों को काफी मदद मिलती है, जो आर्थिक अभाव के कारण अपने बेटे-बेटियों की शादी करने में दिक्कतांे का सामना करते है। श्री गुरुगांव देवी मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में लोग इस सामूहिक विवाह के सहभागी बने।

एल्बेंडाजोल खाने से सैकड़ों छात्रों की हालत खराब, ले जाया गया अस्पताल
आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने अपनी महत्वपूर्ण 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर परिसर में दिया धरना
आंगनबाड़ी कर्मचारी /सहायिका संगठन ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़; तीन आरोपी गिरफ्तार
श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण
दिल दहला देने वाला हादसा अज्ञात डंपर ने कार मारी जोरदार टक्कर , मौसी-भांजे की मौत 