पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। पर्यावरण संरक्षण समिति के सक्रिय सदस्य एवं भाजपा नेता अमित कुमार सोनू ने अपने जन्मदिन पर कस्बे के विरक्त आश्रम में पांच पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कस्बे को हरा भरा बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण समिति निरंतर कार्य कर रही है। समिति के सक्रिय सदस्य अमित कुमार सोनू अपने परिवार के सभी सदस्यों के जन्मदिन मनाते हुए ब्रह्मलीन संत रोटीराम महाराज की समाधि प्रांगण के सौन्दर्यीकरण के क्रम में बनाए गए कालिन्दी कुंज में शोभादार पांच पौधों का रोपण किया।इस मौके पर स्वामी जगन्नाथ महाराज, समिति के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ग्रीनमैन, मधु महाराज, द्वारिका शिवहरे, प्रकाश गुप्ता,राजेश शिवहरे, देवीदीन अविनाशी,पवन टेलर, विकास गुप्ता,लक्ष्य गुप्ता,कबीर कुमार,मिरय कुमार सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट