महर्षि विद्या मंदिर ने कराया वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाया दमखम
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। मुख्यालय स्थित राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय का शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन में किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर, छह सौ मीटर, आठ सौ मीटर की दौड़ के अलावा रिले रेस, लंबी कूद, डिसकस थ्रो और शाट पुट समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के सभी शिक्षक संजय दीक्षित, केके शुक्ला, अर्पित शुक्ला, अनीता सक्सेना, केके सिंह, मानवेंद्र सिंह, शिववती, नीलम सिंह, पुरुषोत्तम प्रसाद, संजय पांडेय, रमेश सैनी, अमित यादव, बलराम सोनी, योगेंद्र, मंजुलता, कंचन गुप्ता, आकाश गुप्ता, राहुल मल्होत्रा, पल्लवी, सुमन, तनुजा आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ। स्कूल के बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और स्थान प्राप्त किए।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
बेबी ओलंपिक 2026 में *विहा* का शानदार प्रदर्शन, रानी दुर्गावती पुरस्कार से सम्मानित
हेमंत अवस्थी अंडर-19 टीम में चयनित वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मिला स्थान
कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक 