अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, सारा दिन न्यायालय परिसर में की नारेबाजी
 
                उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। अधिवक्ता संघ की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। सारा दिन अधिवक्ता न्यायालय परिसर में नारेबाजी करते रहे और अपना विरोध जताया। बस्ते हटाने के विरोध में अधिवक्ताओं का यह विरोध प्रदर्शन बीते कई दिनों से चल रहा है। जिससे वादकारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
धरना प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भगवानदास दीक्षित ने कहा कि अधिवक्ताओं को परेशान करने और नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। बस्ते हटाने के मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया गया है। इस अवसर पद योगेंद्र अवस्थी, राजेंद्रवीर सिंह चौहान, किशोर तिवारी, वीरेंद्र सिंह यादव, मथुरा प्रसाद द्विवेदी, बृजेंद्र द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह परिहार, महेश गुप्ता, धर्मेंद्र बाजपेई, रहीम बक्स, ऋतुराज, हिमांशु श्रीवास्तव, राजेश कुमार मिश्रा, विजय कुमार द्विवेदी, रामकिशन यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष संजय अवस्थी, कुलदीप चौधरी पूर्व उपाध्यक्ष, रघुपति प्रसाद शर्मा, सुनील तिवारी, नरेंद्र कुमार साहू, अजय कुमार अवस्थी, राजबहादुर, सागर मिश्रा, रवि यादव, महिपाल प्रजापति, सुरेशचंद्र संखवार आदि अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

 
                         पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
                                    पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी                                 कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
                                    कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी                                 आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
                                    आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर                                 न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
                                    न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती                                 मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
                                    मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी                                 नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट
                                    नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट                                