डाकघर का राउटर खराब होने से लेनदेन ठप, ग्राहक परेशान
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। मौदहा नगर के डाकघर में राउटर खराब हो जाने से पिछले दस दिनों से लेनदेन पूरी तरह से ठप हो जाने से उपभोक्ताओं को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है हालांकि डाकघर के अन्य काम सामान्य रूप से चल रहे हैं।
बताते चलें कि नगर के कपसा रोड स्थित डाकघर में लगा राउटर खराब हो जाने से रूपयों का लेनदेन बंद हो गया। पिछले दस दिनों से डाकघर से उपभोक्ताओं का लेन-देन न हो पाने के कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर की मीनाक्षी ने बताया कि उन्हें पैसों की अत्यंत आवश्यकता थी लेकिन डाकघर से से रुपया की निकासी ना हो पाने के कारण उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। राजेश अवस्थी ने बताया कि डाकघर से रुपया ना निकलने पर उन्हें खेत में डालने के लिए खाद मजबूरी में उधार लेना पड़ी। पूर्वी तरोस निवासी मोहम्मद अहमद ने बताया कि इसी सप्ताह उसकी पुत्री की शादी संपन्न हुई है डाकघर से पैसा निकालने पर उसे पर जो गुजरी है वह स्वयं जानता है। इसी प्रकार डाकघर के अन्य उपभोक्ताओं को मौके पर रुपया ना निकलने पर उन्हें तमाम तरह की समस्याओं का सामना करने पड़ा हालांकि डाकघर में होने वाले अन्य कार्य सामान्य रूप से चल रहे हैं। डाकघर के पोस्टमास्टर मोहित कुमार ने तीन-चार दिन में राउटर ठीक हो जाने के बाद डाकघर में लेनदेन शुरू होने का का आश्वासन दिया है।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 