जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म भरवाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई
उपदेश टाइम्स कानपुर
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म भरवाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई ।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर जनपद में कक्षा 5 में नामांकन के सापेक्ष
शत प्रतिशत आवेदन फार्म बच्चों के नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा हेतु भरवाना सुनिश्चित करें।
जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी क्षेत्र अंतर्गत समस्त स्कूलों के कक्षा 5 में पंजीकृत समस्त बच्चों के शत प्रतिशत नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म भरवाना सुनिश्चित किया जाए ।यदि एक भी खंड शिक्षा अधिकारी क्षेत्र अंतर्गत एक भी कक्षा 5 में पंजीकृत बच्चे का यदि आवेदन फॉर्म नहीं भराया गया तो संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण करने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 