संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह का कानपुर देहात में भव्य शुभारंभ, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प
उपदेश टाइम्स कानपुर देहात
कानपुर देहात। आज कानपुर देहात स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में ‘संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ उत्साह एवं संगठनात्मक एकजुटता के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला एवं विधानसभा स्तरीय पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती, मताधिकार के संरक्षण तथा पीडीए समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना आवश्यक है। संकल्प सप्ताह के माध्यम से गांव-गांव और बूथ स्तर तक जनता को जागरूक करने का आह्वान किया गया।
नेताओं ने अपने उद्बोधन में रखे विचार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संकल्प सप्ताह को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का मताधिकार है। प्रत्येक नागरिक के वोट का सम्मान और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
विधानसभा अध्यक्ष यदुनंदन सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। उन्होंने वर्ष 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
राजाराम पाल का भावुक संकल्प बना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण
कार्यक्रम के समापन अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल का जन्मदिन समाजवादी साथियों द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। उपस्थित साथियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर राजाराम पाल ने एक भावनात्मक एवं ऐतिहासिक संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि अब वह अपना जन्मदिन तब तक नहीं मनाएंगे, जब तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बन जाती और आदरणीय अखिलेश यादव जी पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ले लेते।
उन्होंने कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत खुशियों और उत्सवों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण समाजवादी विचारधारा की मजबूती, पीडीए समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई, संविधान की रक्षा तथा उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार की पुनर्स्थापना है।
राजाराम पाल जी के इस संकल्प से उपस्थित समाजवादी साथियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
अरुण कुमार बबलू राजा (जिलाध्यक्ष), मुनीन्द्र शुक्ला (पूर्व विधायक), वीरसेन यादव, पवन कटियार (जिला महासचिव), नरेंद्र पाल सिंह मनु (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी), श्रीमती विटान दिवाकर (चेयरमैन, रनिया नगर पंचायत), अमर सिंह पाल, शेखू खान, बृजमोहन फौजी (जिलाध्यक्ष, सैनिक प्रकोष्ठ), चौधरी सरनाम सिंह यादव (जिलाध्यक्ष, मजदूर सभा), राजेश यादव (जिलाध्यक्ष, शिक्षक सभा), सतीश यादव (मतदाता सूची प्रभारी), रचना सिंह (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी),श्रीमती विजय लक्ष्मी यादव (जिलाध्यक्ष, महिला सभा), लाखन सिंह यादव (प्रदेश सचिव), वेदव्यास निराला (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), दीपक सेंगर, राजकुमार सिंह, राघव अग्निहोत्री (विधानसभा अध्यक्ष, भोगनीपुर), सुरेश सक्सेना (जिला सचिव), मनीष कमल (जोन प्रभारी), रामकिशोर दिवाकर(जिलाउपाध्यक्ष),कपिल शर्मा, रोहित शुक्ला, रघुवीर यादव (जोन प्रभारी), नवाब सिंह यादव, शहनवाज खान, कैलाश सिंह चौहान, शिव बालक, राकेश कश्यप, श्रीकांत शर्मा, अजित यादव, नितेश यादव, राजकुमार चौहान (प्रदेश सचिव, पिछड़ा वर्ग), ज्ञान सिंह पाल (सदस्य, जिला पंचायत), रिंकू शर्मा, जगदीश दिवाकर (जोन प्रभारी), बृजभूषण परिहार अकेला, बबलू संखवार (जिला सचिव), बऊवन भदौरिया, राम सनेही पाल, हरिश्चंद्र पाल, सौरभ विश्वकर्मा, दीपक कठेरिया, अनिल पाल, गंगाराम पाल, सलमान, मोनू प्रधान, रितेश सिंह, आदित्य यादव, मयंक यादव, शिवकांत यादव, पवन पाल, गौरव मिश्रा, जनार्दन सिंह, रमेश विश्वकर्मा एवं महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार के संरक्षण और वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
संकल्प हमारा—संविधान की रक्षा, लोकतंत्र का सम्मान और 2027 में समाजवादी सरकार!

संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह के तहत शिवली में संगठनात्मक बैठक संपन्न
थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 700 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब 1.40 लाख रुपये) के साथ किया गया गिरफ्तार
चिरौरा में गूंजी PDA की आवाज, जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब
19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग
मैथा ब्लॉक में संपन्न हुआ पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सामाजिक न्याय और मजबूत संगठन का संकल्प
18 अगस्त को मैथा के कन्हैया गेस्ट हाउस में होगा PDA कार्यकर्ता सम्मेलन,गांव-गांव जनसंपर्क तेज, राजाराम पाल के आह्वान पर कार्यकर्ता जुटे 