लखनऊ : डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच (DAREM) के राष्ट्रीय कार्यालय में मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई
लखनऊ, डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच (DAREM) के राष्ट्रीय कार्यालय में आज बहुजन आंदोलन के महानायक, मान्यवर साहब कांशीराम जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान जी ने की। इस अवसर पर पीताम्बर प्रसाद, शत्रुहन, संत राम, गुरु प्रसाद एवं रजेंद्र बौद्ध सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*
कार्यक्रम में मान्यवर कांशीराम जी के संघर्षपूर्ण जीवन, बहुजन समाज को संगठित करने के उनके प्रयासों तथा सामाजिक परिवर्तन में उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम जी ने बहुजन समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने, सामाजिक समानता स्थापित करने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके विचारों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने तथा सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और भाईचारे पर आधारित समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
मान्यवर कांशीराम जी का संघर्ष, विचार और बहुजन समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

International Media Press Club Reg
राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा का जलवा, के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने जीता कांस्य पदक
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
“सैनिक स्वराज सेना” की मासिक बैठक संपन्न
अंडर-6 के नन्हे जिम्नास्टों ने बिखेरी प्रतिभा, दिविषा साहू और रियांश ने जीते स्वर्ण पदक
शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच ने जताई चिंता, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा 