कानपुर कैटर्स एसोसिएशन के महासम्मेलन में संगठन की एकता और सदस्य हितों पर जोर, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, कैटरिंग व्यवसाय को आधुनिक एवं व्यवस्थित बनाने का संकल्प
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
कानपुर- कानपुर कैटर्स एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को मर्चेंट चैंबर हॉल, सिविल लाइंस में विराट महासम्मेलन, द्विवार्षिक आम सभा एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, फतेहपुर, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कैटरिंग व्यवसायियों एवं संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। महासम्मेलन में कैटरिंग व्यवसाय की वर्तमान चुनौतियों, सदस्य हितों, भुगतान संबंधी समस्याओं, स्टाफ, सप्लाई, कैटरिंग वाहनों, प्रशासनिक समन्वय तथा व्यवसाय को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आम सभा में FSSAI, GST, स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा, स्टाफ प्रशिक्षण एवं डिजिटल तकनीक को व्यवसाय की बदलती जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। इसके साथ ही सामूहिक खरीद, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, डिजिटल सुविधाओं तथा सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर सहयोग तंत्र विकसित करने पर विचार-विमर्श हुआ। समारोह के दूसरे चरण में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, अनुशासन, पारदर्शिता, सेवा भावना और सदस्य हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक सुरेश गुप्ता, चेयरमैन लाला त्रिवेदी, मुख्य सलाहकार नितिन टंडन, अजय सरावगी, मयंक कोहली, उप चेयरमैन, अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, महामंत्री अभिषेक तिवारी, नरेंद्र शर्मा तिरंगा, कोषाध्यक्ष शिवनाथ कश्यप, संयुक्त सचिव गोपाल जी तिवारी सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन साहू (वऊआ महाराज), गौरव गुप्ता, मीडिया प्रभारी सदन झा, संजू यादव, रोबिन वर्मा, प्रियांशु गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सलिल विश्नोई तथा पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की भूमिका, संगठनात्मक एकता तथा व्यवसाय को अधिक व्यवस्थित एवं सम्मानजनक स्वरूप देने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुखता से सामने आया कि व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा हो सकती है, लेकिन संगठन के मंच पर सभी एक-दूसरे की ताकत हैं। एसोसिएशन ने भविष्य में KCA को केवल एक संगठन तक सीमित न रखते हुए कैटरिंग व्यवसायियों के लिए मजबूत बिजनेस नेटवर्क के रूप में विकसित करने का संकल्प व्यक्त किया। संगठन ने स्पष्ट किया कि सदस्य की समस्या को अपनी समस्या मानते हुए उसके समाधान और सदस्य के सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम का समापन “एक मंच, एक संगठन, एक संकल्प” तथा “संगठन सर्वोपरि, सदस्य सर्वोपरि” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कानपुर कैटर्स एसोसिएशन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पीडीए चौपाल में बोले सपा सांसद देवेंद्र शाक्य, विधानसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को मिलेगी प्राथमिकता सपा नेत्री रचना सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की पेंशन का मुद्दा उठाया
बच्चों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सामूहिक मार्केटिंग के लिए जनपद में बाजार विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
रिंग रोड एवं मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
सिविल डिफेंस को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने की जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा
राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पहुंचे अटल और विहान आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी, प्रधानाचार्य ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए किया रवाना 