पीडीए चौपाल में बोले सपा सांसद देवेंद्र शाक्य, विधानसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को मिलेगी प्राथमिकता सपा नेत्री रचना सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की पेंशन का मुद्दा उठाया
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
शिवराजपुर-बिल्हौर। शिवराजपुर क्षेत्र के रवान में समाजवादी पार्टी के सांसद देवेंद्र शाक्य की अध्यक्षता में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद देवेंद्र शाक्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने पीडीए का अर्थ पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और अगड़ा समाज के लोगों से जुड़ा बताते हुए सामाजिक भागीदारी पर चर्चा की। चौपाल में सपा नेत्री रचना सिंह ने बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, सड़क, जल और बिजली सहित विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया। उन्होंने महिलाओं की पेंशन के मुद्दे पर कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिमाह 3500 रुपये पेंशन देने की व्यवस्था की जाएगी। उनके अनुसार, इससे महिलाओं के खातों में सालाना 40 हजार रुपये आएंगे। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का सांसद देवेंद्र शाक्य और सपा नेत्री रचना सिंह ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। चौपाल का संचालन विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर उपदेश यादव, प्रकाश कटियार, जितेंद्र कटियार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कानपुर कैटर्स एसोसिएशन के महासम्मेलन में संगठन की एकता और सदस्य हितों पर जोर, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, कैटरिंग व्यवसाय को आधुनिक एवं व्यवस्थित बनाने का संकल्प
बच्चों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सामूहिक मार्केटिंग के लिए जनपद में बाजार विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
रिंग रोड एवं मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
सिविल डिफेंस को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने की जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा
राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पहुंचे अटल और विहान आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी, प्रधानाचार्य ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए किया रवाना 