गांधी जयंती पर कानपुर के विद्यालयों में गूंजा बाल सुरक्षा का संदेश: पॉक्सो एक्ट पर निकली प्रभात फेरी, प्रतियोगिताओं से जगाई जागरूकता की अलख
उपदेश टाइम्स कानपुर
जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर अनमोल पाल के निर्देशन में जनपद – कानपुर नगर में
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर जनपद कानपुर नगर में ‘बाल सुरक्षा एवं पॉक्सो (POCSO) अधिनियम 2012’ के अंतर्गत ऐतिहासिक जन-जागरूकता अभियान संपन्न हुआ। जनपद के विद्यालयों में प्रभात फेरी, रैलियों, निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन पट्टिकाएं लेकर जन-मानस को बच्चों के कानूनी अधिकारों, सुरक्षित परिवेश और यौन अपराधों से संरक्षण के प्रति सजग किया।
प्रमुख शिक्षण संस्थानों में आयोजित गतिविधियों की झलकियां:-
श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय में
डीएलएसए के कर्मचारिगन और पीएलवी द्वारi उपस्थित होकर प्रभात फेरी निकली गाई
ज्वाला देवी वद्या मंदिर इंटर कॉलेज (आनंद बाग): में छात्राओं ने भव्य जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने “सुरक्षित बचपन, उज्ज्वल भविष्य” के गगनभेदी नारों के साथ स्थानीय नागरिकों को बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (चुन्नीगंज): विद्यालय की छात्राओं ने गांधी जयंती पर प्रभात फेरी निकालकर समाज को विधिक अधिकारों का संदेश दिया। साथ ही विद्यालय परिसर में बाल सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति से सशक्त संदेश दिया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (सिंहपुर): छात्राओं ने क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालकर बाल अधिकारों, गुड टच-बैड टच व पॉक्सो कानून के सुरक्षा चक्र पर व्यापक जन-जागरूकता फैलाई।
राजकीय हाई स्कूल (बैकुंठपुर): विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से प्रभात फेरी का आयोजन कर जन-साधारण को बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की।
राजकीय हाई स्कूल (उत्तमपुर): पॉक्सो अधिनियम के विभिन्न कानूनी प्रावधानों और आपातकालीन सहायता पर केंद्रित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
राजकीय हाई स्कूल (कोरथा): प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (1098, 112, 1090 व 15100) तथा कानूनी संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई।
श्री अभिनव तिवारी ने बताया कि इस वृहद अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके विधिक अधिकारों से सशक्त करना और समाज में बच्चों के प्रति एक संवेदनशील, भयमुक्त व सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। जनपद के सभी विद्यालयों की सहभागिता ने इस अभियान को जनांदोलन का रूप दे दिया!

कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक
बिल्हौर के खरेचा गांव में डेंगू केस के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण, लगाया स्वास्थ्य शिविर
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का सम्मान
दीपावली से पहले शहर की सड़कें हों दुरुस्त, स्ट्रीट लाइट से जगमग हों प्रमुख मार्ग — जिलाधिकारी
नत्थूपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम, श्रमिकों को योजनाओं की दी जानकारी 