नत्थूपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम, श्रमिकों को योजनाओं की दी जानकारी
उपदेश टाइम्स कानपुर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कल्याणपुर क्षेत्र के नत्थूपुर गांव में प्रगति सेवा संस्थान के सहयोग से श्रम विभाग द्वारा शिविर एवं महिला कल्याण विभाग की ओर से बाल विवाह रोकथाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्रम विभाग के अपर श्रमायुक्त शमीम अख्तर , महिला कल्याण विभाग की शैल शुक्ला, प्रगति सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना जी, संतोष जी एवं बीएमएम नैन्सी जी सहित ग्रामीण एवं श्रमिक उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान 12 श्रमिकों को माल्यार्पण कर अपर श्रमायुक्त श्री शमीम अख्तर द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्रमिकों के लेबर कार्ड से संबंधित समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
महिला कल्याण विभाग की ओर से शैल शुक्ला ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। साथ ही महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
प्रगति सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना जी ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों एवं जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराने का प्रयास किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्यायालय परिसर से रवाना हुआ जागरूकता वाहन
छठ पर माताओं-बहनों को विधायक मैथानी का तोहफा 10 घाटों पर लगेगा निःशुल्क मेहंदी कैंप, ब्रांडेड मेहंदी से सजेंगे हाथ
रोलेण्ड एन्ड एमयूसी क्लब फाइनल में पहुंचे, सौरभ मिश्रा और राहुल सिंह बने प्लेयर आफ द मैच
महामना मालवीय पार्क में मालवीय जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह 