व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा हर वर्ष होने वाले व्यापारिक महा अधिवेशन के 45 में अधिवेशन के अवसर पर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर आज कानपुर की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट जनरल गंज में एक जनसंपर्क बैठक हुई जिसमें वहां के व्यापारियों ने कानपुर की बंद पड़ी मिलो को खुलवाने की मांग को प्रमुख रूप से रखा ऑनलाइन व्यापार से हो रही समस्याएं जीएसटी मैं आने वाली खामियां व अन्य राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं को लेकर अधिवेशन आयोजित किया जाता है उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव हैं और कानपुर नगर उनके गृह जनपद होने के नाते कानपुर की जिम्मेदारी अधिक हो जाती है इस नाते से व्यापार मंडल द्वारा कानपुर की विभिन्न बाजारों में चरणबद्ध तरीके से व्यापारियों से जनसंपर्क कर दिल्ली चलने का आवाहन किया गया जिसमें आज कानपुर की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट जनरल गंज एवं घूमने बाजार कटपीस कपड़ा कमेटी में भी संपर्क किया गयामें जनसंपर्क किया गया व्यापारियों से संपर्क किया गया सौभाग्य बस और कार्यकर्ताओं में जोश भी प्राप्त हुआ है छोटा व्यापारी चाहता है कि अपनी बात को इस बड़े फोरम पर पहुंचकर रख सके और उसका निदान कराया जा सके इसी के साथ ही कल दिनांक 6 अगस्त 2026 को जनसंपर्क पी रोड सीसामाउ, नेहरू नगर व्यापार मंडल के व्यापारियों के बीच होगा! आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुनील बजाज महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी,प्रदीप गुप्ता,सुरेश गुप्ता शरद गुप्ता टोनी, सुशील गुप्ता,महेंद्र गुप्ता,राजेश गुप्ता, संजय त्रिवेदी,पवन दुबे, अमित दोसर कृष्णा गुप्ता बब्बू जी, केवी सिंह जितेंद्र अग्रवाल,राजू,राकेश भाटिया, संजय कनोडिया,विनोद सिंह,बीनू जायसवाल, श्री जैन आदि उपस्थित रहे!

जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई
दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई
रोलर स्केटिग चैंपियनशिप में बच्चों ने किया कानपुर का नाम रोशन 