विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई
उपदेश टाइम्स कानपुर
आज पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम.कासिमआबिदी द्वारा पुलिस उपायुक्त पश्चिम कार्यालय,रावतपुर में CM डैशबोर्ड से संबंधित वांछित मुकदमों एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में विवेचकों के साथ मीटिंग की गई।पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय द्वारा सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का निष्पक्ष,समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, प्रभावी साक्ष्य संकलन तथा प्रत्येक प्रकरण में विधिक प्रक्रिया का पूर्णतः पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने निर्देशित किया कि CM डैशबोर्ड पर प्रदर्शित सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक विवेचक अपने प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करें। इससे अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी अभियोजन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 