भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कानपुर में ऐतिहासिक स्वागत
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर–भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी के कानपुर में प्रथम आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में जाजमऊ गंगा पुल पर ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने क्रेन के माध्यम से 101 किलोग्राम की विशाल पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा एवं भारत माता तथा भारतीय जनता पार्टी के जयघोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक भारतीय कृषि संस्कृति के प्रतीक हल भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी का सम्मान एवं अभिनंदन किया। यह स्वागत कार्यक्रम संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और उत्साह का प्रतीक बना। जाजमऊ गंगा पुल पर आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं की भारी संख्या के कारण कई किलोमीटर तक यातायात प्रभावित रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति अपने स्नेह एवं सम्मान का अभूतपूर्व परिचय दिया। कार्यक्रम वरिष्ठ नेता बालमुकुंद शुक्ला के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय प्रताप सिंह, अमरेन्द्र,जितेन सिंह चंदेल,जितेंद्र पांडेय,धीरेंद्र मिश्रा,विवेक अवस्थी,पुष्पेंद्र सिंह सहित किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्यायालय परिसर से रवाना हुआ जागरूकता वाहन
छठ पर माताओं-बहनों को विधायक मैथानी का तोहफा 10 घाटों पर लगेगा निःशुल्क मेहंदी कैंप, ब्रांडेड मेहंदी से सजेंगे हाथ
रोलेण्ड एन्ड एमयूसी क्लब फाइनल में पहुंचे, सौरभ मिश्रा और राहुल सिंह बने प्लेयर आफ द मैच
महामना मालवीय पार्क में मालवीय जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह 