ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना शिविर का आयोजन किया गया
गोंडा, ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय ढोड़ियापारा, वजीरगंज (गोंडा) में भव्य योग साधना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन योगाचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार मौर्य द्वारा किया गया।
योगाचार्य डॉ. मौर्य ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराते हुए बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और अनुशासित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शारीरिक एवं मानसिक रोगों से बचाव होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन जीता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाचार्य नीलकमल मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता एवं जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित यह योग शिविर अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने योग को प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश देते हुए कहा कि “करें योग, रहें निरोग” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत का संकल्प है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान दुर्गेश प्रताप सिंह, घनश्याम मौर्य, राजकिशोर मौर्य, बलराम मौर्य, सुरजीत गोस्वामी, विनोद कुमार गोस्वामी, शिव प्रसाद मौर्य, गौरी शंकर मौर्य, लाल यादव, आदर्श कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
*राम बहादुर मौर्य ब्यूरो चीफ उपदेश टाइम्स न्यूज गोंडा*

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
परसपुर स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के “पसका संगम मेला” का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जनपद गोण्डा में धान क्रय वर्ष 2025-26 का हुआ शुभारंभ, किसानों को उचित मूल्य दिलाने और पारदर्शी क्रय व्यवस्था सुनिश्चित कराने का उद्देश्य-जिलाधिकारी
जनपद गोंडा में महिला थाना की कांस्टेबल आरती शुक्ला ने पीड़िता की मां के जड़ें थप्पड़ कंप्यूटर रूम में घसीट कर की पिटाई, पीड़िता ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर की शिकायत
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया
उ0 प्र0 वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ, द्वारा कई मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया 