विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विज्ञान मॉडलों में झलकती है बच्चों की सृजनात्मक क्षमता : विधायक
मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन
कोंच। कस्बे के मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं विद्यालय के संरक्षक विनोद पांडे ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए एक से बढ़कर एक विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।
विधायक ने कहा कि विज्ञान मॉडल बनाने में बच्चों ने निश्चित रूप से कड़ी मेहनत की है। इन मॉडलों में उनकी सोच, कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के वैज्ञानिक हैं। बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों को देखकर यह स्पष्ट होता है कि उनकी कल्पनाशक्ति उनकी उम्र से कहीं आगे है।
प्रदर्शनी में भूपेंद्र सिंह व अनुराग ने टेस्ला क्वाइल, शाश्वत ने पेरिस्कोप, पावनी व पूर्वी ने डीएनए, संस्कृति, प्रसन्या, अनायता, रिद्धि व रोहानिका ने सुनामी, सहजेव व युगल ने स्मार्ट सिटी, अवनी, गौरी व सिद्धि ने डे-नाइट सिस्टम, ओम, हर्षिता व नित्या ने स्ट्रक्चर ऑफ फ्लावर, वृद्धि व सौम्या ने वॉटर फंक्शन तथा जेन, माही, संस्कार, अक्षरा, अनुष्का, मानवी सहित सैकड़ा भर से अधिक बच्चों ने बेहद उत्कृष्ट और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में विश्वनाथ दीक्षित, अजय एवं आभा का प्रबंधन सराहनीय रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल आनंद पांडे, प्रबंधक आदित्य पांडे सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं रामू, अनुराग, अमित पिपरैया, अमन, सुमित, दीपक, हर्षित, अभिषेक, सौरभ, ऋतिक, असर, परवेज, नैंसी, विनीता, निशी, अंजली, ईशा, साक्षी, निकेता, लाली, शिवांगी, उमा, आरका, ममता, मोहिनी, ज्योति, स्नेहा, वंदना आदि मौजूद रहे।
मोबाइल के सही प्रयोग से युगल ने बनाया स्मार्ट सिटी का मॉडल, अतिथियों ने की जमकर सराहना
मॉडल के बारे जानकारी देता छात्र युगल पटेल।
कोंच। आधुनिक तकनीक का सकारात्मक उपयोग किस तरह नवाचार को जन्म देता है, इसका बेहतरीन उदाहरण मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 का छात्र युगल पटेल ने प्रस्तुत किया है। युगल ने मोबाइल फोन का सही प्रयोग करते हुए स्मार्ट सिटी का आकर्षक और उपयोगी मॉडल तैयार कर सभी को चौंका दिया। उसके द्वारा बनाया गया यह मॉडल बड़े-बड़े लोगों को भी प्रभावित करने वाला साबित हुआ।
स्मार्ट सिटी मॉडल में युवल ने पूरे शहर की संरचना को बेहद सुंदर और व्यवस्थित ढंग से दर्शाया है। मॉडल में बिजली पावर हाउस बनाया गया है, जिसमें लगे पोलों में यदि करंट प्रवाहित होता है या किसी केबल में कोई कट करने का प्रयास करता है तो तत्काल सायरन बजने लगता है, जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है।
इसी तरह मॉडल में यह भी दर्शाया गया है कि यदि सड़क पर कोई ओवरलोड वाहन गुजरता है तो तुरंत सायरन बज उठता है। इसके अलावा पानी की टंकी में भी सायरन लगाया गया है, जो टंकी भरते ही बजने लगता है, जिससे पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है। युगल ने अपने स्मार्ट सिटी मॉडल में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, पार्क, सुंदर सड़कें, कॉलोनियां, विद्यालय सहित शहर की सभी प्रमुख व्यवस्थाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया है। पूरे मॉडल में सुंदर लाइटिंग का भी प्रयोग किया गया है, जो इसे और भी जीवंत बनाता है। मॉडल को देखने आए अतिथियों ने युवल की मेहनत, सोच और तकनीकी समझ की जमकर सराहना की। युगल ने बताया कि इस स्मार्ट सिटी मॉडल को तैयार करने में उसने मोबाइल फोन की मदद ली और लगभग तीन माह की कड़ी मेहनत के बाद वह इस सुंदर मॉडल को बना सका।

विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार
छेड़खानी एवं मारपीट का वांछित आरोपी कैलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा